झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो किशुनपुर बनेगा प्रखंड – अन्नपूर्णा देवी

पाटन – भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी का पाटन की धरती पर किशुनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम हुआ । जिसकी अध्यक्षता पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने की, तथा मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम बाबू ने किया। पूर्व सांसद मनोज कुमार इस प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के निवेदक व संरक्षक हैं । तथा अध्यक्ष उमेश सिंह , कोषाध्यक्ष राजू माली,व सचिव राकेश चौधरी हैं। मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।उन्होंने खेल के मैदान में जाकर फुटबॉल को किक भी मारा जिसके पश्चात खेल का शुभारंभ हुआ। पांडू की टीम और सतबरवा की टीम ने उदघाटन मैच में हीस्सा लिया। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि स्थानीय विधायक के द्वारा विकास का कार्य निरंतर किया जा रहा है। साथ ही साथ क्षेत्र में हमेशा उपलब्ध रहती हैं। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार विकास में हमेशा रोड़ा अटकाने का कार्य करती रहती है। हेमंत सोरेन की नजर केवल कोयला, बालू, गिट्टी की चोरी और उसके ठेका पर ही लगी रहती है ।उनके लिए अपना विकास ही पूरे राज्य का विकास है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने किशुनपुर को प्रखंड बनाने का आश्वासन दिया। वही पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक पुष्पा देवी के द्वारा विकास कार्य को लगातार गति दिया जा रहा है। और इन सभी के लिए पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं का पुरजोर समर्थन भी मिलता है। स्थानीय विधायक विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में विकास को और ज्यादा गति प्रदान किया जाएगा ।
मौके पर पलामू भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक, पलामू प्रभारी विनय जयसवाल, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ,पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता, पुष्पा देवी, मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर , डिप्टी मेयर मंगल सिंह , विनोद सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, प्रेम सिंह, परशुराम ओझा नरेंद्र पांडे, अमित तिवारी ,महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, अरविंद गुप्ता , अरविंद सिंह, उदय शुक्ला, सीएस दुबे ,परशुराम ओझा, कृष्णा गुप्ता , प्रभात भुईयां,सीटू गुप्ता,धीरेंद्र उपाध्यय, श्यामा द्विवेदी , संतोष पांडे , संतोष पाठक ,नरेश यादव , पिंकी विश्वकर्मा, नीलम देवी, शंकर यादव, आषीश भारद्वाज, सुजाता सिंह,किशुनपुर पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता, नीलम देवी, नीलीमा झा, उमेश सिंह , विवेक सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ-साथ ग्रामीण व विद्यार्थी भी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन व सभा समाप्ति की घोषणा जिला मीडिया प्रभारी नवेन्दु मिश्र ने किया।