District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मोतिहारी : एसपी ने जनता दरबार में 200 से ज्यादा जन शिकायत की सुनवाई

मोतिहारी/धर्मेन्द्र सिंह, एसपी डॉ. कुमार आशीष के साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जनता दरबार में कांडों के अनुसंधान एवं गिरफ्तारी, परिवार न्यायालय द्वारा निर्गत अधिपत्रों का निष्पादन, जमीन विवाद में पुलिस की कार्रवाई, मारपीट, दहेज उत्पीड़न व त्वरित अनुसंधान से संबंधित 200 से अधिक जनशिकायतों के निष्पादन किया गया। इस दौरान डॉ कुमार ने सभी आवेदनो पर तत्क्षण कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पु.नि.सह-विधि कोषांग प्रभारी, मद्यनिषेध कोषांग प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button