प्रमुख खबरें

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री नन्द कुमार यादव ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपों के उत्सव दीपावली की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख,समृद्धि और सौहार्द की कामना की है

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश के दिव्य उत्सव पर माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो। दीपावली का पर्व सुख, समृद्धि और ऋद्धि-सिद्धि का प्रतीक है। यह पर्व धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी, विघ्नहर्ता गणेश, सरस्वती और कुबेर आदि देवताओं की विशेष पूजा हेतु समर्पित है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर नगरवासियों ने दीप जलाकर दिवाली मनाया था। एक अन्य कथा के अनुसार पांडव वनवास के बाद जब हस्तिनापुर लौटे, तब भी दीपावली मनाई गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!