प्रमुख खबरें
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ (अलीगंज) में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग के कारण छात्रों की असामयिक और दर्दनाक मृत्यु की खबर पर शोक व्यक्त किया है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद, हृदय विदारक और विचलित करने वाली है। शिक्षा के केंद्र में हुई इस भयानक दुर्घटना में देश के भविष्य की ऐसी जनहानि से मन अत्यंत व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें तथा दुर्घटना में घायल हुए सभी छात्रों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।
