ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बिहार विधान सभा परिसर में बन रहे डिजिटल संग्रहालय के साइट का भवन निर्माण के वरीय पदाधिकारीगण एवं मुख्य वास्तुविद के साथ निरीक्षण किया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद । निरीक्षण के पश्चात उन्होंने डिजिटल संग्रहालय के रोडमैप को समझने के लिए अपने कार्यालय कक्ष में उक्त पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्य वास्तुविद ने डिजिटल संग्रहालय के ब्लूप्रिंट को माननीय अध्यक्ष महोदय के समक्ष रखा, जिसमें उन्होंने माननीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि निर्माणाधीन डिजिटल संग्रहालय का ब्लूप्रिंट वर्तमान विधान सभा भवन के तर्ज पर तैयार किया जा रहा है । माननीय अध्यक्ष महोदय ने मुख्य वास्तुविद को इस ब्लूप्रिंट में बदलाव करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुराना विधान सभा भवन आजादी के पूर्व ब्रिटिश हुकूमत द्वारा बनाया गया है, जिसमें पाश्चात्य संस्कृति की झलक दिखती है ।भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद भवन को इस प्रकार से बनवाया है कि उसमें नए भारत की तस्वीर परिलक्षित होती है । बिहार विधान सभा डिजिटल संग्रहालय का शिलान्यास बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। मेरी भी इच्छा है कि बिहार विधान सभा डिजिटल संग्रहालय का ब्लूप्रिंट ऐसा होना चाहिए जो भारत एवं बिहार की संस्कृति खुद में समाहित करता हो। इस क्रम में माननीय अध्यक्ष महोदय ने मुख्य वास्तुविद को बिहार विधान सभा डिजिटल संग्रहालय के नए ब्लूप्रिंट तैयार करने के दौरान हरियाली का भी विशेष ध्यान रखना को निर्देशित किया।

इस अवसर पर उक्त पदाधिकारियों सहित बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!