बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने बिहार सरकार के कैबिनेट द्वारा आगामी 5 वर्षों के लिए सात निश्चय भाग 3 के गठन
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने बिहार सरकार के कैबिनेट द्वारा आगामी 5 वर्षों के लिए सात निश्चय भाग 3 के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की एन० डी० ए० सरकार और उसके मुखिया विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सात निश्चय भाग 1 एवं भाग 2 योजना काफी सफल रही है। इन योजनाओं के कारण बिहार विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है । लगातार एनडीए सरकार की मेहनत और विकासात्मक कार्यों का नतीजा है कि बिहार में तरक्की और विकास चहुंओर दिख रहा है। आज फिर बिहार सरकार ने सात निश्चय भाग 3 कार्यक्रम को कैबिनेट से मंजूरी देकर विकसित बिहार बनाने के सपनों को साकार करने की रूपरेखा तय कर दी है। बिहार सात निश्चय भाग 3 के बल पर जल्द विकसित बिहार का सपना पूरा करेगा। बिहार पूर्वोत्तर का उद्योग का हब होगा। युवाओं को रोजगार मिलेंगे। मैं सरकार के इस निर्णय की प्रशंसा करता हूं।



