राज्य

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समर्पण,सेवा और प्रतिबद्धता के प्रबल प्रतीक समस्त चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सकों ने अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना किया और लोगों की जान बचाने के लिए अथक प्रयास किए, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। यह दिन प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में समर्पित है। उन्हें भारतीय चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। इसे पहली बार 1 जुलाई 1991 को मनाया गया था। यह दिवस अनवरत मानव सेवा में तत्पर चिकित्सकों के प्रति सम्मान,कृतज्ञता,प्रशंसा और आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

 

Related Articles

Back to top button