ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं मनिहारी के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि “विश्वनाथ जी एक अनुभवी राजनीतिज्ञ थे। वे विधानसभा में अपने क्षेत्र की जनता की आवाज थे। उन्होंने वर्ष 1990–95, 2000–2005 एवम् दिसंबर 2006–2010 तक विधान सभा में मनिहारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधत्व किया था। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवम् शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।”

पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का पार्थिव शरीर आज दिनांक 31–01–2025 को 11:00 बजे पूर्वा में बिहार विधान सभा परिसर लाया गया, जहां उनके पार्थिव शरीर पर माननीय अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव की ओर से विस की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उपस्थित माननीय सदस्य श्री राजीव कुमार सिंह एवम् श्री गुंजेश्वर शाह तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित बिहार विधान सभा सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!