माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में माननीय सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव से भेंट कर जाना कुशलक्षेम

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर बिहार सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव से भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से भी माननीय मंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।
विदित हो कि माननीय सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव पिछले दिनों तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार बताया गया है।
माननीय मुख्यमंत्री ने माननीय सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों को आवश्यक चिकित्सीय देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
भेंट के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने माननीय सहकारिता मंत्री से आत्मीय संवाद किया और उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री का शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा एवं विभागीय कार्यों में सक्रिय होना राज्य के लिए महत्वपूर्ण है।
माननीय सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने माननीय मुख्यमंत्री के आगमन एवं आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए शीघ्र स्वस्थ होने का विश्वास जताया।



