माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के प्रति संवेदनशील, कल्याण राशि में बढ़ोतरी कर दिया सम्मान: जद (यू0)
मुकेश कुमार/जदयू प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद और प्रदेश प्रवक्ता श्री मनीष यादव ने बिहार के सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए सम्मान और पुनर्वास राशि में बढ़ोतरी को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को बधाई दी है और उनका आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार खुद एक स्वतंत्रता सेनानी के बेटे हैं इसलिए वो देश की सुरक्षा में लगे एक सैनिक के बलिदान और उनके देश के प्रति कर्तव्य को बखूबी समझते हैं। शुरू से ही माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के प्रति संवेदनशील रहे हैं और उनके कल्याण और पुनर्वास के लिए उनको मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी कर उन्हें सम्मान देने का काम किया है।
पार्टी प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार बिहार के सेवानिवृत सैनिकों के कल्याण एवं उनके रोजगार के लिए भी संकल्पित रही है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि साल 2005 में राज्य की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने बड़े पैमाने पर सेना के रिटायर्ड जवानों को बिहार पुलिस में एक अलग बल ‘सैप’ का गठन कर उन्हें रोजगार देने का काम किया। आज ‘सैप’ में भर्ती होकर ये जवान राज्य की कानून व्यस्था को संभालने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के हजारों सैनिकों और पूर्व सैनिकों की सम्मान और पुनर्वास राशि में बढ़ोतरी कर उनके चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है।