प्रमुख खबरेंराजनीति

मा0 प्रधानमंत्री का बिहार दौरा विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण – विजय कुमार चैधरी

मुकेश कुमार/बिहार जनता दल (यू0) के प्रदेश कार्यालय, पटना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के माननीय जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए माननीय मंत्री श्री चैधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर प्रदेश की जनता में खासा उत्साह है। एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जब-जब माननीय प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, राज्य को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलती है। यह दौरा भी विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

श्री चैधरी ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार ने सीमित संसाधनों के बावजूद अभूतपूर्व प्रगति की है। माननीय प्रधानमंत्री ने भी कई अवसरों पर सार्वजनिक मंचों से श्री नीतीश कुमार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को सराहनीय और अनुकरणीय बताया है।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने का झूठा चुनावी प्रलोभन विपक्ष की हताशा और दिशाहीनता को दर्शाता है। वास्तविकता यह है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में श्री नीतीश कुमार के प्रभावशाली प्रयासों के कारण आज महिलाएं राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में सशक्त भूमिका निभा रही हैं।

बाढ़ की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर माननीय मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह सजग और सतर्क है। बांधों के रख-रखाव से लेकर आवश्यक वस्तुओं के भंडारण तक की सभी तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!