District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बीपीएससी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए खोला गया सहायता केंद्र।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बीपीएससी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ज़िले में प्रशासन के ओर से सहायता केंद्र खोला गया है। सहायता केंद्र बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड के पास प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 में खोला गया है।परीक्षार्थियों की सहायता को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमे केशव कुमार, कार्यक्रम सहायक, मनोज कुमार मनीष, कनीय अभियंता, मो० शब्बीर अहमद, सहायक साधनसेवी, रोहित, कनीय अभियंता उत्तम कुमार, कार्यक्रम सहायक, सुशील कुमार मंडल, सहायक साधनसेवी की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीईओ सुभाष गुप्ता ने बताया कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर सहायता केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थी के लिए सहायता केन्द्र 10 बजे सुबह से रात्रि 2 बजे तक संचालित रहेगा। प्रतिनियुक्त कर्मियों का दायित्व होगा कि आनेवाले परीक्षार्थियों को यावासन वाले भवनों का पता एवं मार्गदर्शन देना सुनिश्चित करेंगे ताकि परीक्षार्थी शांत वातावारण में परीक्षा में भाग ले सकें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button