ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़
ठाकुरगंज : रेलवे ब्रिज पर रील बनाना पड़ा भारी, युवक करंट की चपेट में घायल
किशनगंज,11अप्रैल(के.स.)। फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुराघाटी गांव के पास स्थित रेलवे ब्रिज पर बीते दिन रील और सेल्फी बनाने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बिनदेस राय ने बताया कि घायल युवक की पहचान मोहम्मद असफाक (पिता साकिम) के रूप में हुई है, जो गंभीर गढ़ निवासी है।
बताया जा रहा है कि युवक ओवरब्रिज पर फोटो और रील बनाने के दौरान बिजली के संपर्क में आ गया, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।



