राजनीति

*टिकट बटबारे में जनाधार वाले व्यक्ति को मिलेगी तरजीह- अल्लावारू*

संजय कुमार सिन्हा/आज कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के द्वारा ‘संविधान बचाओ एवं बिहार बचाओ’ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के लिए केन्द्रीय नेतृत्व के कई प्रतिनिधि खास रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने भाजपा सरकार को संविधान के लिए खतरा बताया और इसके खिलाफ जंग का एलान किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने तीन बातें कही। एक, संगठन में पिछड़ा एवं अति पिछड़ों की भागीदारी और हिस्सेदारी में सुधार होगा। दूसरा, विधान सभा चुनाव के लिए टिकटों के बटबारे में उनको तरजीह दी जायेगी जो जिताऊ हैं, जिनका जनाधार है और जो जनता के बीच रहते हैं। उन्होंने हिदायत दी कि नेता, कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय की परिक्रमा करना छोड़ दें। तीसरा, संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिलों, प्रखंडों स्तर पर काम करने की जरूरत है।

प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस तरह का आयोजन मुख्यालय के हॉल में न करके खुले मैदान में होनी चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी की विचारधारा से अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछड़ों, अति पिछड़ों और दलितों के हित में काम करती रही है। आगे कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने 70 में से 33 सीट इन वर्गों को दी थी।

अपने सम्बोधन में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने कहा कि किस तरह मोदी सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर निकाल कर उनके बदले अमित शाह को शामिल कर लिया। कैप्टन यादव ने पिछड़ी जातियों से आने वाले सभी नायकों को सम्मान देने की बात कही।

इसके अलावा बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम एवं सुशील पासी ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।

सम्मेलन का संचालन ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चन्दन ने किया।

कार्यक्रम में डा0 मदन मोहन झा, राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, प्रेमचन्द्र मिश्रा, अली अनवर, राज कुमार राजन,  बंटी चौधरी, कैलाश पाल, डा0 विनोद कुमार यादव,  सरवत जहां फातिमा,  ज्ञान रंजन,  मंजीत आनन्द साहू,   सूरज यादव, शशि रंजन, गुंजन पटेल, रूपम यादव, रवि गोल्डेन, दुर्गा प्रसाद, उदय शंकर पटेल, नीतू सिंह निषाद, मिथिलेश शर्मा मधुकर, अब्दुल बांकी सज्जन, मो0 कामरान, सुदय शर्मा, राजेन्द्र चौधरी,, वैद्यनाथ शर्मा, नदीम अंसारी, फिरोज हसन सहित ओबीसी विभाग के प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी एवं जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button