ताजा खबर

फरहा में श्री श्री 108 माँ दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा सह श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

रजनीश कांत झा /नवादा (अकबरपुर), प्रखंड अंतर्गत ग्राम फरहा (वार्ड नंबर 43, देवी स्थान) में आज श्री श्री 108 माँ दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा सह श्री सीताराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हजारों महिलाओं द्वारा सिर पर कलश रखकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जो गाजे-बाजे, वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ मंदिर परिसर से शुरू होकर पारंपरिक रूप से संपन्न हुई।

यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं (महिला-पुरुष) ने “जय माता दी” और “जय श्री राम” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्ति-मय कर दिया। कलश यात्रा देवी स्थान से निकलकर गांव का भ्रमण करती हुई बरेव छठ घाट पहुंची, जहां आचार्यों के निर्देशन में विधि-विधान से पवित्र जल भरा गया।

यह 9 दिवसीय महोत्सव 19 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगा। मुख्य यजमान रामनरेश शर्मा हैं। आयोजन में प्रतिदिन श्रीराम कथा का वाचन परम पूज्य प्रभजनानंद जी महाराज करेंगे, साथ ही यज्ञ में आहुतियां, हवन, पूजन और अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि मंडप और यज्ञ वेदी भव्य सजावट से सुसज्जित हैं, रोशनी से जगमगाता परिसर श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। पहले से ही तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, और आज का शुभारंभ अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। गावं में उत्सव का माहौल है। यज्ञ को लेकर गावं का वातावरण धार्मिक एवं आध्यात्मिक हो गया है।
ऐसे धार्मिक आयोजन स्थानीय समाज में आस्था, एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!