District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : प्रथम सुरजापुरी महोत्सव का भव्य उद्घाटन, भाषा व संस्कृति के संरक्षण पर दिया गया जोर

किशनगंज,28फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को प्रथम सुरजापुरी महोत्सव का भव्य शुभारंभ सम्राट अशोक भवन के समीप स्थित मोटर जांच केंद्र परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि सुरजापुरी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से अलग से महोत्सव का आयोजन किया जाना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सुरजापुरी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सभ्यता और लोक संस्कृति की पहचान है, जो जाति एवं धर्म से परे समाज को जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने नई पीढ़ी, विशेषकर बच्चों से इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से सुरजापुरी भाषा को जिले के बाहर भी व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आयोजकों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत विविध भाषाओं और संस्कृतियों का देश है, जहां सभी समुदाय मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि सुरजापुरी महोत्सव लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और भविष्य में यह आयोजन राज्य एवं देश स्तर पर नई पहचान बनाएगा।महोत्सव के दौरान सुरजापुरी भाषा की कई पुस्तकों का विमोचन किया गया, जिनमें ‘सुरजापुर की माटी’ (उपन्यास) के लेखक जगदीश वाई. राम उर्फ मिराक सुरजाभी, ‘सबसे बोड़ो टाका’ (लघुकथा) के लेखक डॉ. पी.पी. सिन्हा, ‘हाल जोतवाजाही’ (गीत/काव्य संग्रह) के लेखक राजकुमार शाह तथा ‘पोरेर बेटी’ की लेखिका मिली कुमारी की कृतियां शामिल रहीं। पुस्तकों को उपस्थित पदाधिकारियों को भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरजापुरी भाषा पर आधारित एआई स्टॉल, सांस्कृतिक स्टॉल, पुस्तक प्रदर्शनी तथा जीविका द्वारा लगाए गए पारंपरिक खान–पान स्टॉल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरजापुरी पारंपरिक व्यंजन ‘भक्के’ का स्वाद लिया तथा विवाह परंपरा से जुड़े डोल-नगाड़ा की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।महोत्सव में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, कलाकार, छात्र-छात्राएं एवं आमजन की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफल एवं यादगार बन गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!