प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा के 9 साल की बर्बादी खिलाफ महागठबंधन का एकदिवसीय धरना।…

गुड्डू कुमार सिंह आरा/तरारी। तरारी प्रखंड परिसर में महागठबंधन द्वारा मोदी सरकार की 9 साल की बर्बादी, कमरतोड़ महंगाई बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग, उन्माद-उत्पात की राजनीति और दलित-गरीबों की आवास एवं खाद्यान्न योजना बंद करने की साजिश के खिलाफ जाति आधारित गणना कराने, किसानों की आय दुगुनी करने और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग पर बिहार महागठबंधन द्वारा राज्यव्यापी एकदिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य कामता प्रसाद सिंह और संचालन राजद प्रखंड राजद अध्यक्ष लालबाबू सिंह यादव ने किया। धरना को भाकपा माले से प्रखंड सचिव रमेश जी, युवा नेता जिला कमिटी सदस्य सुधीर यादव, रंजन पासवान,कृष्णा प्रसाद गुप्ता रामदयाल पंडित , राजद नेता पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सत्यनारायण साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुमेरू सिंह और कांग्रेस से रुद्रदत पांडेय ने संबोधित किया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई और चरम बेरोजगारी से परेशान है। किसानों की आय दुगुनी तो नही हुई लेकिन पेट्रोल–डीजल और सिलेंडर का दाम दुगुना हो गया। देश के पढ़े लिखे नौजवानों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। नोटबंदी और जीएसटी ने खुदरा व्यापारियों की कमर को तोड़ कर रख दिया। मोदी सरकार देश में हिंसा–नफ़रत को बढ़ावा दे कर धार्मिक ध्रुवीकरण कर रही है और महिला पहलवानों के यौन शोषण के दोषी सांसद बृजभूषण शरण को बचा रही है। संविधान और लोकतंत्र को कुचल कर सिंगोल को नए संसद भवन में स्थापित कर राजतंत्र को वापस लाना चाहती है। इसलिए देश को बचाने के लिए जनता को आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को करारी शिकस्त दे कर सत्ता से बेदखल करना होगा। धरना शामिल होने वालों में माले नेता बलिराम सिंह, दिनेश राम, जमाल अशरफ, विजेन्द्र सिंह, सुरेंद्र राम, चकिया पंचायत मुखिया मुन्ना सिंह,भकुरा पंचायत के पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, कवि नंद पासवान, हरिद्वार सिंह, रवि कुमार, श्री भगवान सिंह, अनिल सिंह, रॉकी सिंह, गोपाल कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button