बिहार में अपराधियों की बहार है, सरकार लाचार है-डॉ सुरेश पासवान

रंजीत कुमार सिन्हा बिहार सरकार के पुर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा सुरेश पासवान ने कहा कि कि बिहार में अपराधियों की बहार है और पुरी तरह से डबल इंजन की सुशासन बाबू की सरकार वेबश और लाचार है। आए दिन हत्या,लुट, डकैती सामुहिक बालात्कार जैसी घटनाएं अनकंट्रोल हो गया है। सरकार अपराधियों के सामने एक तरह से सरेंडर कर दिया है। पंद्रह वर्षों से बस एक ही रटी रटाई जुमला कहा जाता है कानून अपना काम करेगा।
बिहार की बारह करोड़ जनता दहशत में जींदगी जीने को मजबूर हो गई है। पुलिस प्रशासन का इकबाल बिल्कुल खत्म हो गया है इसीलिए अपराधियों के द्वारा दिन के उजाले एवं शहर के बीचोबीच हत्या, लूट, डकैती सामुहिक बालात्कार जैसे संगीन अपराध को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे हैं। अपराधी भी समझ रहे हैं कि पुलिस का काम तो केवल दारू,बालू और मोटरसाइकिल पकड़ना रह गया है, इसलिए अपराधी निर्भीक और बम बम है।
डॉ पासवान ने कहा कि जिस तरह से बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफीले में हुए हमले का संज्ञान गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा लिया गया है, क्या बिहार में हो रहे अनगिनत घटनाओं के बारे में एक बार भी गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पुछा गया कि बिहार की स्थिति बद से बद्तर क्यों हो रही है। इससे साबित होता है की अपने उपर कुछ हों या न हो कैसे तिल का ताड़ बनाया जाता है। बंगाल के आला प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत दिल्ली तलब किया जाता है। इधर बिहार के नीरीह जनता की रोज हत्यायें हो रही है, व्यापारीयों को लुटा जा रहा है, सामुहिक बालात्कार हो रहें हैं लेकिन गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा एक नोटिस तक नहीं जारी किया जाता ऐसा दोरंगी नीति क्यों। क्या बिहार के लोगों का कोई किमत नहीं है।गोदी मिडिया के द्वारा बिहार में हो रहे जघन्य अपराध पर कभी चर्चा कराना भी मुनासिब नहीं समझा जाता है।
इसीलिए मैं भारत सरकार के गृह मंत्री से मांग करता हूं कि विगत एक महीने से बिहार में हो रहे अनगिनत घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए अपराध नियंत्रण की दिशा में समुचित कार्रवाई की जाए, जिससे लगे कि राजधर्म का पालन केवल बंगाल में हीं नहीं बिहार में भी हो रहा है। वर्ना जनता सब देख रही है।