ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जीकेसी करेगी आज ‘महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी’ की

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी का आयोजन करेगा। इसकी जानकारी कार्यक्रम के संयोजक प्रेम कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के त्याग, समर्पण और क्षमताओं को सम्मान देने के लिए हर साल 08 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाते हुये जीकेसी दिनांक 08 मार्च को संध्या 08 बजे से वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन कर रही है।

श्री प्रेम ने बताया कि जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का संचालन प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव सोमिका श्रीवास्तव करेंगी।

उन्होंने बताया कि महिला संगोष्ठी में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रितु खरे, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्रुति सिन्हा, वित्तीय पदाधिकारीमुख्य निष्का रंजन, प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव शिवानी गौड़, राष्ट्रीय सचिव सुबाला वर्मा, अध्यक्ष नेपाल डा. पूनम कर्ण, रचना सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष बिहार डा. नम्रता आनंद, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा रजनी श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष आसाम नूतन सिन्हा, अध्यक्ष अमृतसर पुष्पाजंली वर्मा, अध्यक्ष कला संस्क़ति प्रकोष्ठ झारखंड मृणालिनी अखौरी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष महाराष्ट्र मनीषा सिन्हा, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजस्थान मुक्ता माथुर, कार्यवाहक अध्यक्ष कला- संस्कृति प्रकोष्ठ महाराष्ट्र डा. शालिनी श्रीवास्तव बैरागी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार
रश्मि सिन्हा शिरकत करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button