ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

. *जीकेसी ने शुरू किया सदस्यता अभियान*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा:-अंतरराष्ट्रीय संस्था जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने युवा कायस्थ कन्हैया प्रसाद को जीकेसी की सदस्यता दिलाकर “सदस्यता अभियान” शुरुआत की।

कायस्थों के सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए कार्यरत जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में जीकेसी बिहार कार्यकारिणी की बैठक विगत 08 फरवरी (मंगलवार) को हुई थी, जिसमें 10 फरवरी से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया था।

ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के लिए दिशा निर्देश देते हुए कहा था कि सदस्यता बनाने में संगठन की ओर से युवाओं और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर ध्यान केन्द्रित रखना चाहिए, अगर इन पर ध्यान केन्द्रित रखेंगे तो सदस्यों की संख्या भी बढ़ेगी और घर घर तक जीकेसी अपना दस्तक देगी और यही अभियान सदस्यता अभियान को सफल बनायेगा। बैठक में इस आभियान के प्रभारी का दायित्व बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश रंजन को सौंपा गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार- झारखंड के प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक ने बैठक में बताया कि सबसे पहले हमारा विशेष जोर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सदस्य बनाकर कायस्थों को एक मंच पर लाना है। संगठन का पूरा प्रयास, अपने समाज के भीतर आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी मेधावी प्रतिभा को हर तरह की सहायता-सुविधा प्रदान कर उसे शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का है। हम सभी को मिलकर जीकेसी की सभी इकाई को विस्तारित करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सोच और विचारधारा को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने की जरूरत है।

उक्त अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि जीकेसी के गठन के साथ ही धरातल पर काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों की टीम बनी है, जो “सबका साथ और सबका विकास” के साथ काम करने के लिए कृत संकल्पित हैं। जीकेसी की स्थापना का उद्देश्य सम्पूर्ण कायस्थ समाज को संगठित, उन्नत एवं सशक्त करना है। समाज के लोगों को एक दूसरे से समन्वय स्थापित करने की जरूरत है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

उक्त बैठक में मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव मुकेश महान ने बताया कि समय-समय पर विविध आयोजनों के माध्यम से अपने समाज में छुपी हुई प्रतिभा को उचित मंच और अवसर प्रदान किया जायेगा। इसके लिए संगठन की ओर से व्यापक रूपरेखा बनाई जा रही है।

बैठक में मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, महासचिव संजय कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री बलराम जी, रवि सिन्हा, प्रदेश सचिव रूपेश रंजन सिन्हा, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद,
पटना जिला अध्यक्ष पीयुष श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष नंदा कुमारी, आलोक कुमार, शैलेश कुमार, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार दास, राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
———

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!