ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*जीकेसी ने किया पदाधिकारियों को मनोनीत*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा:जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने प्रकोष्ठों, राज्य इकाइयों के प्रभारी एवं पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। सूचना अनुसार, ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन को महिला, युवा, कला एवं संस्कृति तथा बिहार प्रदेश मनोनीत किया है। वहीं, ग्लोबल उपाध्यक्ष महाराष्ट्र कुमार शिशिर सिन्हा को, डिजिटल मीडिया टेक्नोलॉजी,सभी अंतरराष्ट्रीय चैप्टर्स के ग्लोबल उपाध्यक्ष आनंद सिन्हा को, लीगल एंड कॉर्पोरेट सेल -को-ऑर्डिनेशन(समन्वयक) के ग्लोबल अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव को एवं सीसीसीआई,सीएनआई के सीएफओ निष्का रंजन को मनोनीत किया है।

सूचना अनुसार, आलोक अविरल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को वित्तीय प्रबंधन समिति,संगठन मुखपत्र
के अध्यक्ष, दीपक अभिषेक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम
के प्रभारी, सुनील कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दिल्ली प्रदेश एवं केंद्रीय मुख्यालय के प्रभारी के साथ-साथ राष्ट्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष, शुभ्रांशु श्रीवास्तव राष्ट्रीय संगठन सचिव को उत्तर प्रदेश पश्चिम, उत्तर प्रदेश मध्य, गोवा एवं उड़ीसा के प्रभारी, नवीन कुमार अध्यक्ष
सीसीसीआई को राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पंडुचेरी के प्रभारी, पवन सक्सेना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कला एवं संस्कृति को मध्य प्रदेश, झारखंड एवं गुजरात के प्रभारी मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय सचिव राजीव कांत को पदोन्नत करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है और उन्हें हरियाणा एवं केंद्रीय मुख्यालय के सह प्रभारी मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रेम कुमार को कर्नाटक के प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आदित्य नाग को शिक्षा के प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (चित्रांश इम्प्लॉयज़ प्रोफ़ेसनल्स एंड ऑफ़िसर्स फोरम(चेपोफ़)) आलोक श्रीवास्तव (जयपुर) को पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव (मध्य प्रदेश) को जम्मू एवं कश्मीर के प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को उत्तरपूर्व राज्य के प्रभारी मनोनीत किया गया है।

वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ-सह प्रभारी केंद्रीय मुख्यालय नितिन माथुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष डिजिटल मीडिया टेक्नोलॉजी-डिजिटल मैगज़ीन,यूट्यूब नवीन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव-सोशल मीडिया प्रमोशन सौरभ श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ डॉ नम्रता आनंद एवं अध्यक्ष यूएइ-सह प्रभारी-सभी अंतरराष्ट्रीय इकाइयाँ मितेश कर्ण रहेंगे।
—————-

Related Articles

Back to top button