District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नयी चेतना अभियान 3.0 के तहत कोचाधामन में लैंगिक हिंसा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिलाओं और आंगनवाड़ी सेविकाओं को महिला हिंसा, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, POSH, बाल विवाह, PCPNDT अधिनियम और महिला एवं बाल विकास निगम की योजनाओं पर जागरूक किया गया

किशनगंज, 09 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस (25 नवंबर-10 दिसंबर) के तहत कोचाधामन प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा पखवाड़ा के तहत जेंडर आधारित हिंसा पर जागरूकता रैली प्रखंड परिसर से प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कोचाधामन और जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जिसमे लैंगिक हिंसा, दहेज़ प्रथा, बाल विवाह आदि पर नारा लगाया गया और लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया गया। रैली प्रखंड परिसर से निकल कर मुख्य मार्ग पर गयी। महिलाओं और आंगनवाड़ी सेविकाओं को महिला हिंसा, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, POSH, बाल विवाह, PCPNDT अधिनियम और महिला एवं बाल विकास निगम की योजनाओं पर जागरूक किया गया। रैली में जिला परियोजना प्रबंधक, डिस्ट्रिक्ट हब से ज़िला मिशन समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता विशेषज, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यंवेक्षिका, सेविका, प्रखंड से कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!