अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गया : हम सभी बैंक कर्मियों के लिए यह गौरव का क्षण है जो हम सब 50वां स्थापना दिवस के साक्षी बने:-सुमंत कुमार

गया/सुमित कुमार मिश्रा, टिकारी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा की 50वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया।शाखा स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक की शाखा को आकर्षक ढंग से सजाया गया।आकर्षक साज सज्जा से सजे बैंक की शाखा में बैंक कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं का अभिनंदन किया।शाखा कर्मियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुमंत कुमार ने कहा कि आज बैंक व हम सभी बैंक कर्मियों के लिए यह गौरव का क्षण है जो हम सब 50वां स्थापना दिवस के साक्षी बने है।श्री कुमार ने शाखा की उपलब्धि गिनाते हुए बैंक कर्मियों व उपभोक्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।श्री कुमार ने सभी बैंक कर्मियों को शुभकामना दी व निरंतर उपभोक्ताओं के लिए खड़े रहने की बात कही।वहीं संयुक्त प्रबंधक अमित कुमार वर्मा द्वारा शाखा में उपस्थित सभी उपभोक्ताओं को बैंक द्वारा दी जा रही सुविधा को विस्तार से बताया।श्री वर्मा ने बताया कि शाखा कर्मी बैंक से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।मौके पर प्रबंधक पंकज कुमार, तेजस्विनी अग्रवाल, बिन्दा रजक, संतोष गुप्ता, देवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, राम प्रवेश, सूरज सहित समस्त शाखा कर्मी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button