नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा माँ ताराचंडी धाम मे फल वितरण किया गया

मंटु कुमार (रोहतास) सासाराम शहर के सटे माँ ताराचंडी धाम के प्रांगण में नव नियुक्त माध्यमिक संघ रोहतास द्वारा श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उद्घाटनकर्ता निवेदिता सिंह सदस्य बिहार विधान परिषद अध्यक्षता महामंत्री संजय सिंह कुशवाहा एवं संचालन सचिव अमित राठौर जी के द्वारा किया गया!
निवेदिता सिंह जी ने कहा कि नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ रोहतास के द्वारा प्रत्येक साल फल वितरण कराया जाता है जो कि समाज में सौहार्द और प्रेम का एक स्थान रखता है ।शिक्षक समाज के निर्माण कर्ता होते हैं। समाज का विकास शिक्षकों के हाथ में होता है।
सासाराम नगर निगम के आयुक्त राजेश गुप्ता जी ने कहा कि शिक्षक संगठन के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिससे मानवता और प्रेम का प्रसार होगा ।समाज को व्यवस्थित और सुचारू रूप से चलाने में शिक्षकों का महत्व अतुलनीय है।
इस अवसर पर उपस्थित थे-
नगर पूजा समिति के अध्यक्ष सरदार मानिक सिंह, ताराचंडी कमेटी के अध्यक्ष डिम्पू सिंह, अमित राठौर, संजय सिंह कुशवाहा, बृजेश तिवारी, विनोद सिंह उज्जैन, डॉ विजय कुमार सिंह ,अनिल सिंह शेरावाली ,विवेक सिंह ,सुनील सिंह ,संदीप सिंह ,अमित पटेल , समाजसेवी संतोष कुमार गुप्ता ,अंकित सिंह, अनिमेष सिंह, पुलकित सिंह, सोनू सिन्हा आशुतोष सिंह ,महेंद्र साहू, आलोक कुमार , डॉ पूनम कुमारी , एलआईसी एडवाइजर मधुमिता कुमारी, मीरा सिंह , लक्ष्मीना कुमारी, संध्या सिंह, कुशवाहा बुद्धिजीवी मंच रोहतास के जिला सचिव उषा सिंह, अंजू कुमारी यादव, विभा सिंह ,सुरेंद्र सिंह, ज्ञान्ती कुमारी, विभा कुमारी, विनिता सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दीपक कुमार केशरी
सासाराम