District Adminstrationअपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुर्णिया : दालकोला चेक पोस्ट से। एक एम्बुलेंस से 100 किलो से अधिक गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

पुर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर दालकोला चेक पोस्ट पर शनिवार को तकरीबन 10 बजे 101 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को बायसी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि बिहार में चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। पूरा बिहार इस महापर्व में डूबा हुआ है। जिसका भरपूर फायदा अपराधी और तस्कर उठाना चाहते है। इसी फिराक में शनिवार सुबह 101 किलो गांजा सहित एम्बुलेंस और एक गांजा तस्कर को बायसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने पूरे जिले में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। जिले में आने वाले सभी चेकप्वाइंट पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। सभी आने-जाने वालों को पूरी तरह जांच कर ही छोड़ा जा रहा है। इसी बीच समेकित जांच चौकी दालकोला चेकपोस्ट पर बायसी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत बंगाल की तरफ से बड़ी तेजी से सायरन बजाती हुई एक एम्बुलेंस आ रही थी। बायसी पुलिस ने एम्बुलेंस को जांच के लिये रुकने का इशारा किया तो एम्बुलेंस ड्राइवर ने सीरियस मरीज होने की बात कहकर एम्बुलेंस को निकालना चाहा तो पुलिस को शक हुआ और एम्बुलेंस जांच करने लगा तो एम्बुलेंस ड्राइवर घबराकर भागने लगा। बायसी पुलिस ने खदेड़ कर एम्बुलेंस ड्राइवर को पकड़ा। जांच के क्रम में 101 किलो गांजा एम्बुलेंस से बरामद हुआ। जिसका नम्बर WB-63A-6970 है और ड्राइवर मो० मोतालिब को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए बायसी थानाध्यक्ष रविश कांत चौधरी ने बताया कि समेकित जांच चौकी दालकोला से एक एम्बुलेंस में 101 किलो गांजा के साथ एम्बुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button