राज्य

श्री सर्वेश्वरी समूह गडहनी शाखा में संपन्न हुआ नि:शुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर

गुड्डू कुमार सिंह =गडहनी। भोजपुर जिले के नगर पंचायत गड़हनी स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गडहनी के द्वारा अवधूत भगवान राम एकेडमी के प्रांगण मे मिर्गी रोग नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डायरेक्टर शंकर दयाल सिंह ने बताया कि शनिवार को संध्या 6 बजे से पंजीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया जिसमे 78 लोगो ने अपना पंजीयन कराया।उन्होंने बताया की ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3 से 5 बजे तक 67 मरीजो को दवा खिलाई गई। मरीजों के लिए रात्रि में रहने तथा खाने–पीने की उत्तम व्यवस्था की गई थी।उन्होने बताया कि प्रत्येक साल श्री सर्वेश्वरी समूह के द्वारा नि:शुल्क शिविर लगाया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!