
त्रिलोकी नाथ प्रसाद:आरा।विगत दिन भाजपा बिहार प्रदेश द्वारा बिहार सरकार के शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार, शिक्षकों की नियुक्ति,चौपट कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढंग से पटना गांधी मैदान से बिहार विधानसभा मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर बिहार पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कर एक कार्यकर्ता की मौत की घाट उतरध्या और दर्जनों कार्यकर्ता को घायल कर दिया गया।उसी दौरान तरारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे कौशल कुमार विद्यार्थी को भी पुलिस द्वारा लाठी डंडों से सिर पर प्रहार कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया।जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।घायल की सूचना पाकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी,नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा,सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व सांसद मीना देवी,पूर्व मंत्री नितिन नवीन प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर,महामंत्री अभिषेक राय ने अस्पताल में मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना एवम घटना को कड़ी निन्दा की एवम कहा कि प्रदर्शन के अधिकार को लाठी के बल पर रौंदने वाली सरकार किस मुंह से लोकतंत्र बचाने की बात करती है।विजय सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।इस घटना को भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मदन स्नेही,श्री भगवान सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह, पिंटू राय, नवीन राय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उक्त घटना की कड़ी निन्दा की है।