घटना/दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व नांच संचालक के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत।…

गुड्डू कुमार सिंह-तरारी प्रखंड के बसौरी गांव निवासी पूर्व नाच संचालक महेंद्र सिंह के पुत्र की संडक दुघर्टना में मौके पर मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार पूर्व की भांती सैनिक बहाली की तैयारी हेतु दौड रहे नितिश कुमार अज्ञात वाहन की ठोकर से बुरी तरह जख्मी हो गये ,और मौके पर .ही मौत हो गई।अशांका के आधार पर परिजनों के कहने पर सिकरहटा थानाघ्यक्ष पवन कुमार व जीला पार्षद सदस्य गिरिशनन्दन उर्फ राकेश सिंह द्वारा नितिश को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पीरो लाया गया जहाँ डा० द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।जिसके बाद परिजनों द्वारा मृतक नितिश के शव को अन्त्यपरिक्षण हेतु आरा सदर अस्पताल ले जाया गया ।मृत्क नितिश कुमार पूर्व नाच संचालक महेन्द्र सिंह के दुसरे पत्नी का पुत्र बताया जाता है।पूर्व में नितिश की माँ अंजू देवी की अपराधियों द्वारा चाकू से हत्या कर दी गई थी।मृत्क नितिश कुमार चार भाई बहनो में तीसरे स्थान पर था ।बडी बहन चाँदनी कमारी ,माझील बहन गुंजा कुमारी फौरेस्ट गार्ड बताई जा रही ह्रै वही सबसे छोटी बहन पुजा व बडी बहन चाँदनी का रो रोकर बुरा हाल हैं। नीतिश कुमार वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अनील सिंह का सौतेला भाई व वर्तमान मुखिया का सौतेला देवर बताया जा रहा है।जीला पार्षद सदस्य राकेश सिंह व किसान नेता छोटे सिंह शोक सतृप्त परिवार को संत्वाना व्यक्त करते हुए दुख प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!