राजनीति

भाकपा के पूर्व सांसद कॉमरेड विजय कुमार यादव नहीं रहें राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।…

कुणाल कुमार:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सांसद कॉमरेड विजय कुमार यादव का निधन शनिवार को सुबह आठ बजे उनके पैतृक निवास सोहसराय, बिहार शरीफ में हो गया। उनकी आयु 94 वर्ष थी। वे नालंदा लोकसभा सीट से 1980, 1984 और 1991 में जीत दर्ज की थी। इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से 1967, 1969 एवं 1971 में बिहार शरीफ निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुये थे।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने पूर्व सांसद कॉमरेड विजय कुमार यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विजय कुमार यादव का जन्म 1929 में नालंदा जिले के सोहसराय में हुआ था। छात्र जीवन में ही उनका लगाव कम्युनिस्ट आंदोलन से हो गया था और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हो गए थे। वे गरीबों, मजदूरों और किसानों के मुखर आवाज थे। उनके नेतृत्व में नालंदा जिले में कई भूमि आंदोलन सफल रहा। जीवन भर मजदूरों और किसानों के सवालों को लेकर लड़ते रहे। वे गरीबों के मसीहा थे।सड़क से लेकर संसद तक मजदूरों, किसानों, छात्र, नौजवानों, महिलाओं की आवाज उठाते रहे। कॉमरेड विजय कुमार यादव के निधन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ साथ वामपंथी आंदोलन को भारी नुकसान हुआ है।जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!