ताजा खबर

— बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने वीआईपी के कार्यालय में फहराया तिरंगा, बंटी जलेबी

— संविधान सुरक्षित रहे और स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व के आदर्श और अधिक मजबूत बने: मुकेश सहनी

— वीआईपी प्रमुख ने लोगों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई

ऋषिकेश पांडे। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज पार्टी के कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जलेबी बांटी गई।

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि हमारा संविधान सुरक्षित रहेगा। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह संविधान बचाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वे संविधान बचाने को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के अपने आदर्शों को और अधिक मजबूत बनाएंगे। इस मौके पर उन्होंने उन पुरोधाओं को भी याद किया जिन्होंने देश की स्वतंत्रता को लेकर अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी इतनी आसान नहीं थी। लेकिन, हमारे पूर्वजों ने देश को आजाद कराने के लोए अपने खून तक की परवाह नहीं की। इसके बाद संविधान के रूप में समानता और न्याय का अधिकार मिला।

इस मौके पर बाल गोविंद बिंद, अर्जुन सहनी, जितेंद्र सहनी, दिनेश सहनी, शुभम मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, विकास सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी बी के सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!