ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बारह जून को मनेर शरीफ में सूफी महोत्सव का आयोजन, ससमय तैयारी के लिए डीएम ने किया सोलह कोषांगों का गठन..

पर्यटन के दृष्टिकोण से मनेर शरीफ का काफी महत्व, सूफी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगाःडीएम

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –पटना, शुक्रवार दिनांक 20 मई, 2022ः विश्व प्रसि़द्ध मनेर शरीफ, पटना में दिनांक 12 जून, 2022 को सूफी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, पटना डाॅ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा इसके भव्य आयोजन हेतु कोषांगों का गठन किया गया है। साथ ही उप विकास आयुक्त को वरीय नोडल पदाधिकारी तथा अपर जिला दण्डाधिकारी, सामान्य को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। विशिष्ट पदाधिकारी, अनुभाजन को मेला दण्डाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त नजारत उप समाहर्ता एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, दानापुर को सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु नामित किया गया है।

डीएम डाॅ. सिंह ने सूफी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु 16 कोषांगों का गठन किया है। गठित कोषांगों एवं सम्बद्ध पदाधिकारियों का विवरण निम्नवत हैः-

1. आयोजन समिति कोषांग- उप विकास आयुक्त, अपर जिला दण्डाधिकारी, सामान्य, नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर

2. कलाकार चयन समिति कोषांग- उप विकास आयुक्त, अपर जिला दण्डाधिकारी, सामान्य, नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर

3. मंच समन्वयक, उद्घोषक चयन आदि कोषांग- अपर जिला दण्डाधिकारी, सामान्य, अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर, नजारत उप समाहर्ता

4. वाहन एवं पार्किंग कोषांग- पुलिस अधीक्षक, यातायात, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर, जिला परिवहन पदाधिकारी

5. आवासन कोषांग- भूमि सुधार उप समाहर्ता, दानापुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान

6. साफ-सफाई कोषांग- अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, भूमि सुधार उप समाहर्ता, दानापुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मनेर

7. मेमेन्टो, कार्ड मुद्रण एवं वितरण, स्मारिका कोषांग- उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, अपर जिला दण्डाधिकारी, सामान्य, नजारत उप समाहर्ता

8. नयाचार कोषांग जिला नयाचार पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, दानापुर

9. पेयजल, शौचालय कोषांग- अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पश्चिमी प्रमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मनेर

10. विद्युत व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति कोषांग- महाप्रबंधक, पेसू, नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, विद्युत कार्य प्रमंडल, दानापुर, विद्युत निरीक्षक

11. बैरिकेडिंग, डी. एरिया एवं भूमि समतलीकरण कोषांग- अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, कार्यपालक अभियंता, पटना पश्चिमी भवन प्रमण्डल, दानापुर

12. फोटोग्राफी/विडियोग्राफी कोषांग- अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर, नजारत उप समाहर्ता

13. चिकित्सा व्यवस्था कोषांग- सिविल सर्जन, पटना

14. अग्निशाम व्यवस्था कोषांग- जिला अग्निशाम पदाधिकारी

15. विधि-व्यवस्था कोषांग- अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर

16. फ्लैक्स/बैनर कोषांग- नजारत उप समाहर्ता, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी।

डीएम डाॅ. सिंह ने इन कोषांगों के साथ सम्बद्ध पदाधिकारियों को सभी अपेक्षित कार्याें को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। उन्होंने पदाधिकारियोें को आवश्यक समन्वय कायम रखते हुए प्रदत्त दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने को कहा है।

डीएम डाॅ. सिंह ने कहा कि मनेर शरीफ पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। यह सूफी आकर्षण का एक विश्व प्रसिद्ध केंद्र है। सूफी विचारों के आदर्शों से नयी पीढ़ी को अवगत कराने के लिए प्रशासन ऐसे महोत्सवों का समय-समय पर आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि सूफी महोत्सव, 2022 का भव्य आयोजन किया जाएगा।

डीएम डॉ. सिंह ने आम लोगों से सूफी महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button