किशनगंज : विश्व रेड क्रॉस दिवस पर किया गया फ्लैग होस्टिंग

breaking News District Adminstration Kishanganj राज्य

रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनैंट की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलिकिशनगंज, 08 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, प्रत्येक वर्ष की तरह जिले में 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। सोमवार को जिलाधिकारी- सह-अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी श्रीकांत शास्त्री ने रेडक्रॉस कार्यालय में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर फ्लैग होस्टिंग किया गया। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों के द्वारा जयघोष बैंड की धुन बजाया गया। इस अवसर पर डीएम के द्वारा महान मानवतावादी-सह-रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनैंट की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। वर्ल्ड रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। अथितियों के सम्मान में बालिका उच्च विद्यालय की बच्चियों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के सचिव मिक़्क़ी साहा ने जिलाधिकारी को पौधा और मोमेन्टो देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन है। जो आपदाओं व आपातकाल के समय राहत प्रदान करता है। पूरे विश्व में इसकी एक अलग अंतरराष्ट्रीय पहचान है। ये मानव आपदा और राहत में सदैव तत्पर रहने वाला संस्था है। उन्होंने कहा कि जिले में रेडक्रॉस का कार्य सराहनीय रहा है। आशा है की आगे भी रेडक्रॉस आमजन के लिए ऐसे ही कार्य करता रहेगा। रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर व आपदा के समय में राहत सामग्री का वितरण भी किया जाता है। गौरतलब हो कि टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत दस टीबी मरीजों को रेडक्रॉस ने गोद लिया है, उन्हें निःशुल्क सेवा दी जा रही है। वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर अध्यक्ष-सह-डीएम के द्वारा सभी को फ़ूड बास्केट वितरण किया गया। साथ ही, पूरे साल में तीन बार से अधिक रक्तदान के क्षेत्र में उनके द्वारा पुनीत कार्य के लिये रक्तदाता को श्रीकांत शास्त्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के पेट्रोन त्रिलोक चन्द्र जैन, सचिव मिक्की साहा, धनजंय जायसवाल, राजकरण दफ्तरी, डा० उर्मिला कुमारी, डा० देवेन्द्र, डीपीएम डा० मुनाज़िम, रंजीत सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार साह, प्रदीप कुमार, सोनिया काला, कृष्णानंद चौधरी व सभी सदस्य मौजूद रहे।