सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस।….

गुड्डू कुमार सिंह :-सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की खबर सामने आई है। एक्टर के घर के बाहर दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने गोली चलाई। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सुबह 4:55 बजे की बताई जा रही है। इस वक्त गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने गोली चलाई। राहत की बात ये है कि इस घटना से किसी के घायल होने की खबर अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज चेक कर रही है और घटना की जांच में जुटी हुई है।
पहले भी सलमान खान को मिल चुकी है धमकी
एक इंटरव्यू में भी उसने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है। लॉरेंस की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा की समीक्षा भी की थी।
इस घटना से पहले भी सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सलमान को मारने की धमकी कई बार गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई भी दे चुका है।