राजनीतिराज्य

भावी पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए मोटे अनाज की खेती करें किसान – राघवेन्द्र

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने खेती में बड़े पैमाने पर उर्वरकों के इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा करना भावी पीढी के लिए खतरनाक है। इससे बचने के लिए किसानों को आधुनिक खेती में भी सोच समझ कर उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोटे मिलेट्स(मोटे अनाज) की खेती द्वारा भी अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। मोटे अनाजों की खेती कम मात्रा में उर्वरकों का उपयोग कर की जा सकती है। भावी पीढी को सुरक्षित रखने के लिए किसानों को मोटे अनाज की खेती करनी चाहिए। इसके लिए अन्न श्री योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक व कृषि संबंधी मदद दी जा रही है। श्री सिंह पीरो में सत्यप्रकाश आटोमोबाइल द्वारा आयोजित किसान मिलन समारोह को संबोधित करते हुए यें बातें कही। इस दौरान पीरो में पूर्व मंत्री ने मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर के नये शो रूम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन चर्चित उद्घोषक रविरंजन राय ने किया। मौके पर पूर्व विधायक विजयेंद्र कुमार यादव, जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय, पूर्व जिला पार्षद प्रमोद कुमार सिंह, अरूण प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, समाजसेवी शहंशाह खान, विपिन चौधरी, सत्यप्रकाश चौधरी, टैफे कंपनी के बिजनेश हेड अरशद करीम, फील्ड आफिसर ब्रजेश कुमार सिंह, अयूब आलम, परशुराम चौबे, हरिजी तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!