किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फारबिसगंज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हुआ भव्य स्वागत, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लक्खा रहे उपस्थित

अररिया/फारबिसगंज,27सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बिहार के फारबिसगंज आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के वरीय उपाध्यक्ष एवं बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखबिंदर सिंह लक्खा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने श्री शाह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री शाह ने क्षेत्रीय विकास, सीमांचल की सुरक्षा और केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद करते हुए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने अपने संबोधन में कहा कि गृह मंत्री का सीमांचल की धरती पर आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!