ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सुरक्षा के लिए किया गया व्यापक व्यवस्था, डीएम- एसपी खुद रहे मौजूद, छठ व्रतियों की सुविधा का रखा गया ख्याल।

जिले के विभिन्न छठ घाटों पर लोक आस्था का महापर्व छठ सभी घाटों पर उदयमान भास्कर को प्रातः अर्ध्य देकर हुआ संपन्न, जिलाधिकारी स्वयं लेते रहे विधि व्यवस्था का जायजा, सपरिवार दिया उदयमन भगवान भास्कर को अर्घ्य।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, DM किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश स्वयं देव घाट, खगड़ा छठ घाट नदी में उतर कर छठ व्रतियों को अर्घ्य दिए। जिले के सभी छठ घाटों पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। प्रखण्ड व नगर निकाय क्षेत्र में बीडीओ सीओ तथा नगर कार्यपालक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण करते रहे तथा छठ घाट का जायजा लेते रहे। लोगो को कोविड अनुरूप व्यवहार हेतु जागरूक किया जाता रहा। जिला प्रशासन ने घाट पर मास्क वितरण भी कराया। आपको बताते चलें कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार की शाम ढलते ही भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए हजारों हजार छठ व्रतियों का हुजूम घरों से निकलकर विभिन्न छठ घाटों पर पहुंच गया। छठ व्रतियों ने स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर संध्या में अर्घ्य दिया और पुनः प्रातः काल में अर्घ्य देकर अपने परिवार के कुशलता की आशीष मांगी। संध्या में डीएम और एसपी स्वयं डोंक नदी, ओद्रा घाट स्थित छठ घाट जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ओद्रा घाट पर सपरिवार संध्या अर्घ्य दिया। जिले के आलाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का अनुश्रवण किया। सभी घाटों पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती किया गया था। चौंक-चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात दिखे। जिले के विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों ने बुधवार की संध्या में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी प्रकार पुनः प्रातः काल में उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ व्रतियों के सहूलियत के लिए प्रशासन के द्वारा छठ घाट के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गयी थी। नाव परिचालन और गोताखोर की प्रतिनियुक्ति कर छठ घाट पर जल स्तर और संभावित अप्रिय घटना पर निगरानी रखी गई। कोरोना महामारी के तीसरी लहर से बचाव हेतु सभी छठ घाट पर कोविड टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सभी छठ व्रतियो के परिजन और श्रद्धालु सिर पर दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे। शहर के खगड़ा छठ घाट का सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्वयं डीएम ने घाट पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन छठ व्रत महापर्व को व्यवस्थित संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। छठ पूजा में घाट पर आए हुए छठ व्रतियों को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान किये जाने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने छठ घाट पर छठ व्रतियों के साथ अर्ध्य दिया। उन्होंने आस्था को लेकर कई छठ व्रतियों के आगे कलश में दूध से सपरिवार अर्ध्य दिया। इस दरम्यान समाज सेवियों ने सहूलियत के लिए पूरा-पूरा सहयोग किया। पूजा समिति के माध्यम से जल सेवा, चाय सेवा, पूछताछ काउंटर एवं स्वास्थ्य सेवा तथा फल वितरण आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा परिसर भक्तिमय गीतो से गुंजायमान रहा। शहर के सभी छठ घाट पर नगर परिषद ने साफ सफाई और घाट निर्माण की व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर रखा था। छठ महापर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण करने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा 252 स्थलों से अधिक जगहों पर यथा आवश्यक दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। छठ व्रत का पहला अर्घ्य बुधवार शाम और दूसरा अर्घ्य गुरुवार प्रातः काल को बिल्कुल शांतिपूर्ण, स्वच्छ वातावरण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।  जिला नियंत्रण कक्ष पल-पल की सूचना प्राप्त कर रहा था और सभी स्थलों पर पैनी नजर बनाए हुए था। आपको मालूम हो कि छठ महापर्व के विशेषता रही कि सभी व्रतियो ने प्रकृति में अपनी आस्था प्रकट कर अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य पूरे विधि विधान के साथ किया। किशनगंज मंडल कारा के श्रद्धालु कैदियों ने जेल स्थित घाट पर अपनी आस्था प्रकट कर छठ पर्व मनाया। मंडल कारा में छठ पूजा के अवसर पर आवश्यक तैयारी की गई थी। छठ महापर्व में सभी संप्रदाय के लोगो की भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button