जदयू किशनगंज जिला संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपे गए मनोनयन पत्र

किशनगंज, 02 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष फैसल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के जिला संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान नई जिला कमेटी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर मनोनयन पत्र वितरित किए गए।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, कोषाध्यक्ष, जिला प्रवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर संगठन का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं उर्दू सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी, जिला महासचिव एवं मुख्य कार्यालय प्रभारी रियाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता सत्य प्रकाश, मुख्य प्रवक्ता एवं जिला बीस सूत्री सदस्य एहतेशाम अंजुम, जिला कोषाध्यक्ष बबलू शाह, मनोज जैन, मजलूम हक, तनवीर आलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



