अपराधप्रमुख खबरें

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता,सिवान जिला में 06 कुख्यात वांछित अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ गिरफ्तार –

सागर कुमार विशेष संवाददाता

बिहार STF को मिली बड़ी सफलता,सिवान जिला में 06 कुख्यात वांछित अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ गिरफ्तार –

18 फरवरी 2023

दिनांक 17.02.2023 को बिहार STF की विशेष टीम एवं सिवान जिला पुलिस के सहयोग से वहां के कुख्यात सद्दाम आलम गिरोह के वांछित अपराधी (1) अरविन्द यादव उर्फ आनंद कुमार (2) रहमत अली उर्फ लड्डन मियां(3) समीर दांगी (4) सोनु यादव (5) प्रदीप यादव (6) कुन्दन भारद्वाज को सिवान जिला के बड़हरिया एवं महाराजगंज,थाना क्षेत्र से छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।नवम्बर, 2022 में उक्त अपराधकर्मियों द्वारा सिवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत कपड़ा व्यवसायी मोहन प्रसाद गुप्ता से रंगदारी की माँग की गयी थी। रंगदारी नहीं देने पर इनको गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। सिवान जिला के विभिन्न थानों में रगदारी, लूट ,डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांडों में वांछित थे।

Advertisement Place
Advertisement Place

गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी :- (1) अरविन्द यादव उर्फ आनंद कुमार पे0 कलक्टर यादव, सा0-मानपुर, थाना-महराजगंज,जिला-सिवान।

(2) रहमत अली उर्फ लड्डन मियां,पे0 अब्दुल गफार, सा0-धनौती, थाना-मुफसिल, जिला-सिवान।

(3) समीर दाॅगी, पे0 कमलेश प्रसाद, सा0-कोंची, थाना-गुरारू,जिला-गया।

(4) सोनु यादव, पे0 स्व0 हरिकुशन यादव, सा0-असहनी, थाना-रसुलपुर, जिला-सारण।

(5) प्रदीप यादव, पे0 छोटेलाल यादव, सा0-मुबारकपुर, थाना-माँझी, जिला-सारण।

(6) कुन्दन भारद्वाज, पे0 राजेश शर्मा, सा0-सतना, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान।

बरामदगी:-

(1) देशी पिस्टल-04

(2) रिवाल्वर-01

(3) जिंदा कारतुस-15

(4) मैगजीन-03

(5) चरस-590 ग्राम

(6) स्मैक-90 ग्राम

(7) मोटरसाईकिल-01

Related Articles

Back to top button