ब्रेकिंग न्यूज़

*आज मनाया जा रहा है “ईद-ए-मिलाद-उन-नबी”*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 30 अक्टूबर :: मुसलमानों द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्म की खुशी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाया जाता है। मुसलमान आज दिन रात पैगम्बर हजरत मोहम्मद के प्रतीकात्मक पैरों के निशान पर प्रार्थना करता है। बड़े- बड़े जुलूस भी निकाले हैं। इस्लाम का सबसे पवित्र ग्रंथ कुरान भी पढ़ा जाता है।

आज के दिन लोग मक्का-मदीना और दरगाहों पर जाते हैं। मुसलमानों का मानना है कि आज के दिन जो लोग नियम से परम्परा को निभाते हैं वे लोग अल्लाह के और करीब हो जाते हैं और उनपर अल्लाह की रहम बरसती है।

मुसलमानों का मानना है कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद आखिरी संदेश- वाहक हैं और सबसे महान नबी माने जाते हैं। इन्हें खुद अल्लाह ने फरिश्ते जिब्रईल द्वारा कुरान का सन्देश दिया था। इसलिए मुसलमान इनके लिए हमेशा परम आदर भाव रखते हैं।

मुसलमानों में इस दिन को लेकर अलग-अलग मत-भेद है। शिया मुसलमानों का मत, सुन्नी मुसलमानों से भिन्न है। आज के दिन सुन्नी मुसलमानों द्वारा बड़े धूम-धाम से ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाया जा रहा है।

————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button