ताजा खबर

*आंधी-पानी व वर्षापात के दौरान मृतकों के परिजनों को त्वरित रूप से अनुग्रह अनुदान का भुगतान*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ राज्य के सिवान जिला के विभिन्न अंचलों में चली तेज आंधी एवं भारी वर्षापात के कारण कई स्थानों पर मकान एवं पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। मकान एवं पेड़ों के नीचे दबकर कुछ स्थानों पर लोगों के मरने की सूचना भी प्राप्त हुई है। सिवान जिला से प्राप्त सूचना के अनुसार आंधी-तूफान तथा वर्षापात के कारण बड़हरिया अंचल में 1, बसंतपुर में 2, लकड़ी नबीगंज में 3 तथा गौरैया कोठी में 1 कुल 07 लोगों की मृत्यु हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मृतकों के निकटतम परिजनों को अनुग्रह अनुदान का भुगतान करने हेतु नियमानुसार कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी को निदेशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!