District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के क्रम में अररिया पहुँच कर विकास योजनाओं का लिया जायजा, समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

खाद की कालाबाजारी करने वाले एवं बिजली बिल में गड़बड़ी करने वालो को चिन्हित कर उनके खिलाफ करे शख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्रीअररिया/अब्दुल कैय्युम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को समाधान यात्रा के क्रम में अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड के खरहट पंचायत का भ्रमण किया। इस क्रम में उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिए । सीएम ने भ्रमण के क्रम में हर घर नल का जल, पक्की गली नाली, नाली निर्माण, मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट सोलर लाइट योजना,हर घर नल का जल, सहित अन्य विकासात्मक कार्यो का जायजा लिया। कृषक हिट जल परी जीविका महिला मत्स्य उत्पादक समूह द्वारा किये जा रहे तालाब में मत्स्य पालन, बतख पालन की भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जायजा लिया। जीविका दीदियों द्वारा किये जा रहे मत्स्य पालन, का भी सीएम ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री को लाभार्थी जीविका दीदी वंदना देवी ने बतख पालन एव मछली पालन से हो रहे लाभ एवं जीविका समूह से जुड़ने के बाद जीवन स्तर में आये बदलाव की जानकारी दी। स्थानीय लोगो की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खाद की काला बजारी करने वाले एवं बिजली बिल में गड़बड़ी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करे। सीएम ने कहा कि स्थानीय लोगो द्वारा मिली है, उसकी जांच कर शख्त करवाई करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जैविक सह शुक्ष्म सिंचाई आधारित तकनीक के माध्यम से की जा रही बैगन, फूलगोभी, शिमला मिर्च, पालक आदि शब्जियो की खेती का भी जायजा लिए। बिहार महादलित विकास मिशन अंतर्गत संचालित संजुल किशोरी समूह, (बद्री ऋषिदेव टोला), खरहट की बालिकाओं से मुख्यमंत्री ने संवाद किया। आंगनबाड़ी केंद्र के पास दिव्यांगजनो को बैटरी चलित ट्राई साईकल की चाभी प्रदान की। मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत एवं मुख्यमंत्री निशख़्तजन विवाह प्रोत्साहन ईंजन के तहत निर्मित इज़्ज़त घर की चाभी भी लाभुक को प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने रानीगंज प्रखंड के मोहनी पंचायत का भी भ्रमण किया। मोहनी पंचायत में हरघर नल का जल,हर घर तक पक्की नली गली, नाली निर्माण सहित अन्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का सीएम ने जायजा लिया। बिहार कोसिन बेसिन परियोजना अंतर्गत पशु,मत्स्य संसाधन विभाग के तालाब में कई जा रही मखाना की खेती, मत्स्य पालन, बतख पालन का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। इस दौईं उन्हीने मकगन वासिंग द्राम, मखाना हार्वेस्टिंग, माखन हलरिंग मशीन आदि के संबंध में लाभार्थी प्रधान बेसरा एवं लक्ष्मण बेसरा से विस्तृत जानकारी ली। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अंतर्गत यांत्रिक एरेटर का बटन दबाकर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। कृषि सचिव एन सरवन कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि यांत्रिक एरेटर के माध्यम से तालाबो में ऑक्सीजन सर्क्युलते किया जाता हैं। यंत्री एरेटर तालाब के जल में एक्सिगें लेवल को मेंटेन रखता हैं। इस से मछलियों का तेजी से विकास होता हैं। मुख्यमंत्री कुशल श्रमीकू उद्यमी कलस्टर योजना अंतर्गत स्थापित मेसर्स एमबी माखन क्लस्टर के अध्यक्ष प्रधान बेसरा ने मकगन के उत्पादन की विस्तृत जानकारी सीएम को दी। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के तहत मुस्लिम परित्यागता व तलाक शुदा महिला सहायता योजना के लाभार्थियों को संकवतिक चेक प्रदान किया। छात्रों ने सीएम नीतीश कुमार के आगमन पर स्वागत गान गाय। भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री स्थानीय लोगो की समस्या से रूबरू हुए और सरकार से उनकी अपेक्षाओं के विषय में अवगत हुए। जान समस्याओं की समाधान के लिये संबंधित विभाग के अदजीकरियो को निर्देश दिए। स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनानंदन कीट गय्या। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन ज़ह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजाय कुमार झा, शिक्षा मंत्री सह अररिया जिला प्रभारी मंत्री चन्द्र शेखर, खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलाम, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विधायक अचमित ऋषिदेव, विधायक आबिदुर रहमान, मुख्य सचिव आमिर सुब्हानी, पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कृषि सचिव एन सरवन कुमार, सचिव समाज कल्याण प्रेम सिंह मीणा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण के सचिव देवेश सेहरा, आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल मनोज कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया प्रक्षेत्र सुरेश प्रसाद चौधरी, डीएम अररिया ईनायत खान, एसपी अशोक कुमार सिंह सहित वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button