राजनीति

भाजपा ने अपने शासन काल में झारखंड को कुपोषित करने का काम किया और झारखंड के विकास पर ध्यान नही दिया।…

भारती मिश्रा/ झारखंड रांची: आज झारखंड सरकार के चार वर्ष के उपलक्ष्य में रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद सबसे ज्यादा समय भाजपा ही सता में रही है पर उन्होंने झारखंड के विकास पर कोई ध्यान नही दिया सिर्फ लूटने का काम किया। झारखंड राज्य का जब गठन हुआ था तब वह शिशु अवस्था में थी उस समय उसे पोषण की आवश्कता थी पर भाजपा की सरकार ने उस ओर ध्यान नही जिसके कारण झारखंड का जितना विकास होना चाहिए था नही हो पाया।

अपने चार वर्ष के के उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि हमारी सरकार सता आते ही करोना जैसी महामारी का सामना किया लेकिन उस समय भी हम मजबूती से खड़े रहे। झारखंड सबसे पिछड़ा राज्य की गिनती में आता है, लेकिन करोना काल में पूरे भारत को आक्सीजन उपलब्ध कराया। करोना काल में हम अपने दो विधायकों को खो दिया। जिसका दुख आज भी है।

उन्होंने कहा की हमारी सरकार केंद्र से नही गांव से चलती ही झारखंड की 80 प्रतिसत जनता गांव में रहती है इसलिए हमारी सरकार आपकी योजना आपकी सरकार के तहत घर घर जा कर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें उनका लाभ पहुंचाया। 35 लखा लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा आज हर वृद्ध को वृद्धापेशन का लाभ मिल रहा है। पुरानी पेंशन योजना को लागू किया। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन ,साइकिल वितरण, अबुआ आवास, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, उत्कृष्ट विद्यालय,1932 खतियान, JSSC, JPSC नियुक्तियां आदि कई योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया।

कार्यक्रम के दौरान भी आठ हजार लोगों नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है और जल्द ही 45 हजार नियुक्तियां निकालने की जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, वर्तमान की केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है। उनके द्वारा बनाए गए काला कानून के कारण सैकड़ों किसानों को जान चली गई, पर किसान भी अपने जिद पर अड़े रहे अंत में उन्हें वो बिल वापस लेना पड़ा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों कई तोहफे दिए। योजनाओं का उद्घाटन एवम शिलान्यास किया परसंपतियों का वितरण भी किया नियुक्ति पत्र बाटे।
कार्यक्रम का शुभारंभ झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके मंत्री ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के बीच नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इसमें राज्य के कई जिले के लोगों की उपस्थिति रही। विकास योजनाओं पर लघु फिल्म भी दिखाया गया।

इस कार्यक्रम में सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन, मंत्री कृषि मंत्री बादल,पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बेबी देवी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,विधायक राजेश कच्छप,सीएस एल ख्यांगते,डीजीपी अजय कुमार सिंह,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!