ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आग लगने से लगभग 26 बीघा का गेहूं जई तेलहल जलकर राख, ट्रैक्टर थ्रेशर भी जला।…

गुड्डू कुमार सिंह:-गडहनी। प्रखण्ड क्षेत्र के कुरकुरी गांव मे आग लगने से लगभग 18 विगहा का गेहूं साढे सात बीघा का जई 15 बोझा तेलहल और पशुचारा के लिए रखा हुआ दो टाल पेटारी जलकर राख हो गया।घटना के संबंध मे बताया गया कि थ्रेशर से कटनी की जा रही थी कटनी के पश्चात सभी खाना खाने चले गये इसी बीच आग लगने का शोरगुल सुनाई पडा जिसके बाद ग्रामीण दौड पडे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन तेज हवा होने के कारण आग तेजी से फैलती गई और दर्जनो बीघा गेहूं जई जलकर राख हो गया।आग लगने की सूचना आपातकालीन नम्बर पर दी गई जिसके बाद चार अलग अलग थाना से फायर बिग्रेड की गाडी घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद घंटो मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।बताया गया कि घटना मे जुगेश राम का 3 बीघा जई 2 बीघा गेहूं और दस से पन्द्रह बीघा का तेलहन, कामेश्वर कहार का 4 बीघा का पेटारी, ब्रजेश राम का 10 कठा का गेहूं, गोपाल मुसहर का 5 बीघा का गेहूं, सुदेश्वर मुसहर का 2 बीघा का गेहूं, निर्मल राम का डेढ बीघा, सुखदेव कहार का लगभग 6 बीघा, मुख्तार राम का डेढ बीघा, अमीरचन्द राम का डेढ बीघा पुरनानन्द साह का 10 कठा सुरेंद्र साह का 10 कठा और बीरबल यादव का ट्रैक्टर थ्रेशर सहित 15 बोरा गेहूं जलकर राख हो गया है।मुखिया प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह ने पीडितो को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया और घटना की सूचना पर गडहनी सीओ को दी जिसके बाद राजस्व कर्मचारी देव कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली और कागजी कारवाई करने का सलाह दी।वहीं राजस्व कर्मचारी ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया है जिसके बाद आगे की प्रक्रिया की जायेगी।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य कुरकुरी पुरूषोत्तम कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद रफ़ी रिजवी, प्रधान महासचिव योगेंद्र महतो, जिला सचिव भिखारी राम सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button