ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

डॉ. प्रभात चंद्रा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,-जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्रभात चंद्रा ने 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर राज्य एंव देश के सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि महिलायें अब हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। आज के समय में महिलाएं किसी भी पैमाने पर पुरुषों से कम नहीं हैं। देखा जाय तो नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। यह जरूरी है कि लोगों को स्वयं को और अपनी शक्तियों को समझने की आवश्यकता है।

डॉ. चंद्रा ने कहा कि जब कई कार्य एक समय पर करने की बात आती है तो महिलाओं को कोई पीछे नहीं किया जा सकता। क्योंकि यह उनकी शक्ति है और हमें इस पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ भेद-भाव को खत्म करने के लिए ही आज की तारीख में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

डॉ. प्रभात चंद्रा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने महिलाओं के विकास पर ध्यान दिया है, जिसके कारण सरकार मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका, सभी सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ के साथ कई अन्य योजनाएं चला रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने कहा है कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि सम्पूर्ण नारी जाति के उतारोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहे ताकि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ साथ एक सुरक्षित और बेहर माहौल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!