प्रमुख खबरें
*बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष बने डॉ. एनके अग्रवाल*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. एनके अग्रवाल को बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विभाग के आदेशानुसार डॉ. अग्रवाल अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में नियमित नियुक्ति होने तक कार्य करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री परिषद के अध्यक्ष हैं।
विदित हो कि परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर झा का कार्यकाल 22 सितंबर 2025 को ही समाप्त हो गया है। परिषद के कार्यों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा अंतरिम व्यवस्था के तहत उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. एन. के. अग्रवाल को परिषद के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

