
नवेंदु मिश्र
रांची-भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी आज रांची में पूर्व मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा से औपचारिक मुलाकात की। साथ ही विश्रामपुर विधानसभा से जुड़ी कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा किया। साथ ही श्री चंद्रवंशी ने पूर्व मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा को क्षेत्र से जुड़ी कई जनसमस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। अर्जुन मुंडा ने भी श्री चंद्रवंशी का हाल जाना। और उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुये विचार विमर्श किया। बताते चले कि डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी 20 जुलाई को प्रभात तारा मैदान धुर्वा रांची में आयोजित बृहद प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल हुये थे। उसके बाद आज उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात की। मौके पर कई लोग मौजूद थे।