ब्रेकिंग न्यूज़

*डॉ०सी०पी०ठाकुर ने कोरोना टीका का दूसरा डोज लगवाया*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ०सी०पी०ठाकुर ने आज पटना के गर्दनीबाग स्थित सदर अस्पताल में कोरोना टीका का दूसरा डोज लगवाया।

डॉ०ठाकुर ने टीका लगवाने के बाद ट्वीट कर कहा कि यह बेहद गर्व का विषय है कि भारत विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का साक्षी बन रहा है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। निर्भीक होकर सभी लोग टीका लगवाएं।

डॉ०ठाकुर ने कहा कोरोना की महामारी से सम्पूर्ण विश्व और भारत लड़ रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया की तुलना में बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय मूल की वैक्सीन का बनना और दुनिया के अनेकों देशों में दिया जाना इस सदी की बड़ी और महान उपलब्धि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!