डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने छुआछूत, ऊंच-नीच की कुरीतियों को दूर करने का प्रयास संविधान के माध्यम से किया – मनोज सिंह

भाजपा नगर मंडल मेदिनीनगर एवं ग्रामीण मंडल सदर की संयुक्त बैठक।भाजपा जिला कार्यालय मेदिनीनगर में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती समरसता दिवस के रूप मनाई गई।
सबसे पहले कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने संविधान निर्माता श्रद्धेय भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपने समय की समस्याओं जैसे सामाजिक कुरीतिया छुआछूत ऊंच-नीच की भावना जो देश को कमजोर कर रही थी उसे समाप्त करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग अपनाकर देश को सशक्त करने का प्रयास किया। भीमराव की भावना के अनुरूप भाजपा संगठनात्मक संरचना में समाज के सभी वर्गों को समान रूप से प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करती है।
पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडे ने कहा की भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण करने का उद्देश्य समाज के गरीब वंचित शोषित लोगों के लिए शासन-प्रशासन सरल एवं सुविधा युक्त करना रहा था। समाज में समरसता एवं समानता हो ऐसा प्रयास होते रहना चाहिए।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश वर्मा ने कहा कि भीमराव का जीवन हमेशा से गरीब एवं कमजोर लोगों के विकास हेतु समर्पित रहा है।
नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश उर्फ छोटू सिन्हा ने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण तो किया ही लेकिन अपने जीवन में हमेशा सेवा भावना को प्राथमिकता दी।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि भीमराव अंबेडकर के संवैधानिक मूल्यो को अपनाकर भाजपा आज देश के वंचित पीड़ित कमजोर लोगों की सेवा करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
समरसत्ता समानता दिवस कार्यक्रम में शिव कुमार मिश्रा सोमेश सिंह नंदलाल गुप्ता पंकज शर्मा विक्रांत सिंघानिया गुड्डू बर्मन शिव मिश्रा सरवन गुप्ता विकास सिंह अंजनी सिंह मनोज कुमार संतोष कुमार प्रदीप कुमार अनिल सोनी जीवन लाठ प्रदीप पासवान निवेदन अग्रवाल सोनू मलिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।