राजनीति
दर्जनों लोगों ने ली रालोजद की सदस्यता
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई |
त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए दर्जनों लोगों ने पटना रालोजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की| उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि गया जिला निवासी मो० ओवैद खान, कबीर खान, सुबोध यादव, राजू कुमार, सुशील शर्मा, ओवैश अंसारी, सरोज सिंह, वहीं पटना जिला से कविता कुमारी, धर्मेन्द्र कुशवाहा, एवं चन्द्रिका प्रसाद ने रालोजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की| इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई० शम्भुनाथ सिन्हा, चतुर्भुज गुप्ता आदि दर्जनों नेता उपस्थित थे|