चतरा :- मयूरहंड – प्रखंड के महेशा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री शतचंडी महायज्ञ सह ग्राम देवी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा समापन में गुरुवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुजीत भारती, जिप सदस्य देवेन्द्र चंद्रवंशी, मुखिया मनजीत सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री टुन्नी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात, आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस मौके पर नेपाल सिंह, विजय यादव, अशोक यादव, उमेश यादव आदि समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
